फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खाटू श्याम धाम के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल ट्रेन 1 से

Thu, 30 May 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी/नारनौल। रेलवे की ओर से खाटू श्याम जी जाने के लिए श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। यह रेल सेवा एक जून से शुरू होगी जो 30 जून तक चलेगी। रेवाड़ी-रींगस- रेवाड़ी मार्ग पर यह ट्रेन 12 ट्रिप करेगी। ट्रेन नारनौल रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव करेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस समर स्पेशल रेल सेवा एक जून, दाे जून, आठ जून, नौ जून, 15 जून, 16 जून, 17 जून, 18 जून, 22 जून, 23 जून, 29 जून व 30 जून को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल रेल सेवा एक जून, दो जून, आठ जून, नौ जून, 15 जून, 16 जून, 17 जून, 18 जून, 22 जून, 23 जून, 29 जून, 30 जून को (12 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में आठ द्वितीय साधारण श्रेणी और दो गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन



यह रहेगी ट्रेनों की समय सारणी



रेवाड़ी-रींगस समर स्पेशल स्टेशन रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल


आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान


- 11.40 रेवाड़ी 18.20 -

12.01 12.03 कुंड 17.28 17.30


12.10 12.12 काठूवास 17.20 17.22


12.22 12.24 अटेली 17.08 17.10


12.37 12.39 नारनौल 16.53 16.55


12.48 12.50 अमरपुर जोरासी 16.42 16.44


12.58 13.00 निजामपुर 16.33 16.35


13.11 13.13 डाबला 16.20 16.22


13.27 13.29 मांवडा 16.04 16.06


13.37 13.39 नीम का थाना 15.52 15.54


13.55 13.57 कावंट 15.26 15.28


14.11 14.13 श्रीमाधोपुर 15.10 15.12


14.40 - रींगस - 15.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें