फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन 1 से होगी शुरू

Wed, 30 Oct 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यह ट्रेन नवंबर में चलाई जाएगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन एक से 30 नवंबर तक (30 ट्रिप) जयपुर से 7.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन एक से 30 नवंबर तक (30 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.15 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित 11 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 1, 2, 3, 7, 9, 10, 12, 15, 16, 17, 23, 24, 26, 30 नवंबर को रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 1, 2, 3, 7, 9, 10, 12, 15, 16, 17, 23, 24, 26 व 30 को (14 ट्रिप) रींगस से 15 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में कुंड, काठुवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में 8 द्वितीय साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें