फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल पोर्टल पर सेवाएं देने में रेवाड़ी प्रदेश में दूसरे स्थान पर

सार

रेवाड़ी जिले को सरल पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेशभर में दूसरा स्थान मिला है। अंत्योदय सरल पोर्टल पर आए आवेदनों के राइट टू सर्विस की निर्धारित अवधि में निपटान के आधार पर यह रैंकिंग जारी हाेती है। एक विभाग के लंबित कार्य से पूरे जिले की रैंकिंग पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
सीएम विंडो व सरल पोर्टल की समीक्षा बैठक करते सीटीएम रोहित कुमार। - फोटो : Rewari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरल पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रेवाड़ी जिले को प्रदेश भर में दूसरा स्थान मिला है। सरल पोर्टल पर ऐसा उल्लेखनीय कार्य निरंतर जारी रहें तो शीघ्र ही रेवाड़ी प्रदेश में शीर्ष पर होगा। यह जानकारी सीएम विंडो के नोडल अधिकारी एवं सीटीएम रोहित कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय में सीएम विंडो व सरल पोर्टल आदि की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दी।

विज्ञापन


नगराधीश ने बताया कि उपायुक्त यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हासिल उपलब्धि के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। सरल पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि अंत्योदय सरल पोर्टल पर आवेदनों को राइट टू सर्विस की निर्धारित अवधि में ही निपटान कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक विभाग के लंबित कार्य से पूरे जिले की रैंकिंग पर असर पड़ता है। इसलिए किसी भी विभाग के कार्य लंबित न रहें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अधिकतर सेवाओं व योजनाओं के लिए राइट टू सर्विस एक्ट लागू किया हुआ है। ऐसे में सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को निर्धारित समयावधि में समयबद्ध तरीके से सेवाएं उपलब्ध करवाई जाए। सीटीएम ने कहा कि सभी अधिकारी हर रोज सरल पोर्टल पर आने वाले आवेदनों की निगरानी भी रखें।

नगराधीश ने सीएम विंडो की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों का तत्परता और समयबद्ध तरीके से निपटारा करें। नगराधीश ने सीएम विंडो पर अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा भी की। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो पर कुल 15 हजार 94 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 14 हजार 727 शिकायतों का निपटान कर दिया गया है बाकी लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें