फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी के रेलवे इलेक्ट्रिशियन की हिसार में हत्या, ड्यूटी रूम में मिला शव

Wed, 12 Apr 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हिसार। पुराने सब्जी मंडी ओवरब्रिज के नीचे रेलवे डीएसपी कार्यालय के पीछे रेल विभाग के पॉवर हाउस में तैनात इलेक्ट्रिशियन-टू सुनील यादव (42) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह ड्यूटी रूम में उसका शव मिला। गले में परना बंधा हुआ था। कमरे के बाहर संघर्ष के निशान मिले हैं। पता चलने पर एचटीएम थाना प्रभारी बलवंत सिंह, स्पेशल स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि किसी ने गला घोटकर सुनील की हत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।



रात 12 बजे ड्यूटी पर आया था

पॉवर हाउस में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुमन ने बताया कि मूलरूप से रेवाड़ी जिले के गांव फिदेड़ी गांव निवासी सुनील यादव था। पिछले दस साल से पॉवर हाउस में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। मंगलवार रात 12 बजे से सुबह 8 बजे से तक ड्यूटी पर था। रात को सुनील आया था और उसकी रजिस्टर में भी एंट्री है। सुनील से पहले कर्मचारी पवन की ड्यूटी थी, जो रात को ड्यूटी करने के बाद बीकानेर गया था। सुबह आठ बजे दूसरा इलेक्ट्रिशियन गजेंद्र ड्यूटी पर आया तो घटना का पता चला।
विज्ञापन




जेई ने फोन किया, लेकिन नहीं हो सकी बात

कर्मचारी गजेंद्र ने बताया कि रात करीब 3.15 बजे रेलवे परिसर की बिजली गुल हो गई तो जेई चंदन यादव ने दो मिनट के बाद सुनील के पास फोन किया था, लेकिन फोन किसी ने नहीं उठाया। सुबह जब पॉवर हाउस में आया तो देखा कि दिन के समय बिजली जल रही थी और ड्यूटी रूम के दोनों दरवाजे बंद थे। जब अंदर जाकर देखा तो सुनील जमीन पर पड़ा हुआ था और गले में परना था। इस बारे में अधिकारियों के सूचना दी।



सोमवार को गांव से लौटा था

मृतक के चाचा राजिंद्र ने बताया कि रविवार को सुनील गांव आया था। सोमवार को वह वापस हिसार ड्यूटी पर आया था। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर दोपहर को रेलवे के पॉवर हाउस में पहुंचें तो देखा कि सुनील का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और गले में परना बंधा हुआ था। किसी ने उसकी गला दबाकर कर हत्या की है।
विज्ञापन




जमीन पर मिले संघर्ष के निशान ड्यूटी रूम के बाहर मिट्टी पर संघर्ष के निशान मिले हैं, जिसे देखकर लगता है कि सुनील की गला दबाकर कर हत्या की गई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

बलवंत सिंह, एचटीएम थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें