फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से दो युवक अवैध असहले सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली थाना पुलिस ने अलग अलग जगह से दो युवकों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान दीपक उर्फ करंट व बिजेंद्र उर्फ जानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोसली पुलिस पीसीआर पर तैनात सुखबीर को सूचना मिली कि एक युवक नठेडा रोड पर घूम रहा है। पुलिस नठेडा रोड पर पहुंची तो उसे देखकर युवक तेजी से चलने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक उर्फ करंट निवासी झाडोदा बताया। उसकी तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी घटना में कांस्टेबल प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि एक युवक कोसली स्टेशन क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहा है। पुलिस को देख कर वह भागने लगा। पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम बिजेंद्र उर्फ जानी निवासी झाडौदा बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुमेर सिंह कोसली का कहना है कि दीपक उर्फ करंट पुत्र मुकेश निवासी झाड़ौदा व बिजेंद्र उर्फ जानी पुत्र कृष्ण झाडौदा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें