फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंग मशीन में छिपा कर रखा था 193 पैकेट गाजा, पुलिस ने दबोचा...

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर वाशिंग मशीन में छिपाकर रखे करीब 193 पाउच गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा बेचने वाले आरोपी को भी दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सूचना पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गढ़ी बोलनी रोड स्थित साउथ सिटी में किराये के मकान में रहने वाले संजीव के घर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एसडीओ जय कुमार को लेकर छापा मारा। पुलिस जब मकान पर पहुंची तो मेन गेट के पास ही रखी वॉशिंग मशीन के अंदर एक थैला मिला। थैले को चेक किया तो उसमें छोटी-छोटी पॉलिथीन में गांजे के पाउच बनाकर रखे हुए थे। पुलिस ने 193 पाउच बरामद किए हैं। कुल गांजे का वजन 865 ग्राम है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पाउच में गांजा बेचता था। पिछले काफी समय से वह इस धंधे में लिप्त है। उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह गांजा कहां से लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें