फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: साइबर सेल की टीम ने 60 दिन में बरामद किए 24 स्मार्टफोन, मालिकों को लौटाया

Mon, 14 Oct 2024 05:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

गुम हुए मोबाइल फोन पाकर फोन मालिकों ने खुशी जताई। उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
बरामद किए गए मोबाइल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में साइबर सेल की टीम ने आमजनों के गायब व चोरी हुए 3 लाख 70 हजार 556 रुपये के 24 स्मार्टफोन को 60 दिन में बरामद किया है। स्मार्टफोन को उनके मालिकों के सुपुर्द किया गया। संबंधित लोगों ने गायब फोन पाकर खुशी जताई और पुलिस के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन


बरामद मोबाइल फोन में ज्यादातर नामी कंपनियों के हैं जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक के हैं। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविन्द्र सिंह ने मोबाइल मालिकों को अपने कार्यालय में उन्हें मोबाइल फोन सौंपा। अपने गुम हुए फोन को पाकर मोबाइल मालिक बेहद खुश नजर आए।

उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2020 में गुमशुदा मोबाइल को ढूंढकर उनके मालिकों को लौटाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत साइबर सेल ने वर्ष 2022 से अब तक 39.51 लाख रुपये के 240 स्मार्ट मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिकों के हवाले किया है। वर्ष 2021 में करीब 84 हजार 9347 रुपये के 58 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


साइबर सेल के इंचार्ज उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि घर से बाहर जाते समय मोबाइल फोन को संभाल कर रखें। अगर मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो तुरंत गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसमें मौजूद सिम कार्ड को बंद करवाएं। इसके बाद मोबाइल फोन को ट्रेस करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय रेवाड़ी में सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें