फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क हादसे में रिटायर्ड वायुसेना कर्मी की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
मृतक कृष्ण कुमार
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली रोड पर गांव हांसाका के पास सड़क हादसे में रिटायर्ड वायुसेना कर्मी की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट में सेनाकर्मी की पत्नी के तीन चोटों मिली हैं।
विज्ञापन

गांव गोकलपुर निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कार्यरत हैं। छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें गांव के एक युवक का फोन आया जिसने बताया कि उसके माता-पिता को घायल अवस्था में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
इसके बाद वह तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके पिता कृष्ण कुमार की सड़क दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई जबकि उसकी मां सूरजी देवी को भी गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सतबीर के अनुसार उनके माता-पिता रविवार को किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव हांसाका गए थे। शाम के समय जब वे वापस धारूहेड़ा की ओर से रेवाड़ी-दिल्ली रोड पर आ रहे थे तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों से जानकारी लेने पर पता चला कि हादसे में शामिल वाहन टाटा पंच कार थी। सतबीर कुछ दिन पहले ही 10 दिन की छुट्टी लेकर छह मार्च को ही घर आए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें