फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान से जिम्मेदारी बढ़ी, अब और ऊर्जा से करेंगे कार्य : यशपाल

Wed, 28 Jan 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहुंचे किसान। स्रोत : क्लब - फोटो : मधुमक्खी के हमले में घायल अंकुल।
विज्ञापन
रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में देशभर से आमंत्रित किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित यशपाल खोला ने कहा कि सम्मान से जिम्मेदारी बढ़ी है। अब और ऊर्जा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन दिल्ली से प्राप्त यह अनुभव हमें अपने क्षेत्र, विशेषकर प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी और ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अनुभव ने हमें यह भी प्रेरित किया कि भविष्य में हम अपने क्षेत्र में और अधिक उन्नत तकनीकों और प्राकृतिक कृषि के अभ्यास को अपनाते हुए किसानों और समाज के लिए बेहतर योगदान दें।
विज्ञापन

इस अवसर पर गांव कंवाली के किसान यशपाल खोला की पत्नी अनिता यादव ने महिला रोल मॉडल किसान के रूप में अपने प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा किए। इस दौरान सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने प्रदेश में हो रही प्राकृतिक खेती की गतिविधियों, अरावली किसान क्लब और धारुहेड़ा नैचुरल एग्रो फार्म की उल्लेखनीय पहल को देशभर के किसानों के सामने रखा। उनके अनुभव और सुझाव देश के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने।
कार्यक्रम में हरियाणा के 24 प्राकृतिक किसानों के अलावा देश के अन्य राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, असम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश आदि से लगभग 500 किसानों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने किसानों को प्राकृतिक कृषि अपनाने और सहकारिता के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी।
किसानों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा कर किसानों के बीच जागरूकता और उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महिला रोल मॉडल किसान का योगदान देशभर के कृषि समुदाय के लिए प्रेरणादायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें