फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यालय प्रबंधन समिति की जिम्मेदारियां बताईं

Tue, 08 Jul 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव राजपुरा इस्तमुरार स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पहला प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान रिसोर्स पर्सन के रूप में एबीआरसी कृष्ण कुमार ने विद्यालय प्रबंधन समिति की जिम्मेदारियां बताईं।
उन्होंने बताया कि भविष्य में बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका अहम होती है। स्कूल प्रबंधन समिति को पता होना चाहिए कि बच्चों का रिजल्ट कैसा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति को यह भी पता होना चाहिए कि विद्यालय में कौन-कौन सी गतिविधियां करवाई जा रही हैं और बच्चों की उपस्थिति किस तरह चल रही है। बच्चों को पोर्टल पर कैसे दिखाया गया है। इस तरह की जानकारी भी स्कूल प्रबंधन समिति को अध्यापकों से लेनी चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के हित में अध्यापकों का साथ दें तभी विद्यालय का विकास संभव है। इस अवसर पर सविता कुमारी ने मंच का संचालन किया।
अंत में विद्यालय की मुखिया संतोष कुमारी ने शिक्षाविद रामपाल, रमाकांत, कंवर सिंह पंच व सभी उपस्थित अभिभावकों को धन्यवाद किया। इस अवसर पर सीमा, प्रियंका, बबीता, ललिता कुमारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें