फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-संवाद पोर्टल की शिकायतों का समाधान करें: डीसी

Fri, 26 Jun 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जन-संवाद के तहत आमजन की शिकायतों के समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने जन संवाद पोर्टल की शिकायतों का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।
बैठक से पहले हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों की राज्य स्तरीय बैठक ली तथा जन-संवाद हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त जन-शिकायतों बारे विस्तार से समीक्षा की और शिकायतों के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

वीसी में डीसी अभिषेक मीणा ने जिले की रिपोर्ट साझा करते हुए आयुक्त एवं सचिव को आश्वस्त किया कि जन-संवाद के साथ अन्य माध्यमों से जो भी शिकायतें प्राप्त होती है उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ जो दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है उनकी शत-प्रतिशत पालना करते हुए कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बैठक में संबंधित विभागों की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा जन-संवाद हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें