फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजहब के नाम पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा : राव इंद्रजीत

Sat, 11 May 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि देश के विकास पर कांग्रेसी बहस नहीं करते। अब दलित वर्ग को बरगलाने के लिए संविधान बदलने का शिगूफा छोड़ दिया है। संविधान देश की शान है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार संविधान नहीं बदलेगी। आरक्षण केवल संविधान के आधार पर दिया जाएगा, मजहब के नाम पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा।
वह शुक्रवार को चुनावी दौरे के दौरान गांव हांसका, मसानी, धारूहेड़ा शहर, महेश्वरी , कापड़ीवास ट्रक यूनियन जोनियावास सहित करीब दर्जन भर ग्रामीण सभाओं को किया। हांसाका व मसानी में युवा टीम उन्हें मोटरसाइकिल के काफिले से सभास्थल तक ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माजरा गांव में बन रहे एम्स पर कहा कि यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार भी मुहैया कराएगा। इस अवसर पर कई गांवों के सरपंच, जिला परिषद, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष, सदस्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें