धारूहेड़ा। अलसुबह कापड़ीवास फ्लाईओवर के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी पहचान यूपी के जिला कानपुर के गांव गढेवा निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में कानपुर के गांव गढेवा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में गाड़ी चलाने का कार्य करता है। चार भाई व एक बहन हैं। भाई मनीष कुमार दिल्ली में ही ट्रांसपोर्ट की गाड़ी टाटा एसर चलाता है। रोजाना की तरह वह रेवाड़ी फ्लिपकार्ट से गाड़ी लोड करके दिल्ली जा रहा था। अलसुबह 3:30 बजे जैसे ही वह कापड़ीवास फ्लाईओवर पर पहुंचा तो मेन रोड पर एक ट्राली खड़ी हुई थी। इस दौरान मनीष की गाड़ी ट्राली टकरा गई।
दिनेश कुमार का कहना है कि ट्राली चालक ने कोई भी लाइट नहीं जलाई थी, जिससे गाड़ी का पता ही नहीं चला और यह हादसा हो गया। राहगीरों ने मनीष को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।