कोसली। विधायक अनिल यादव ने चंडीगढ़ में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और खेल मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मंजूरी देने का अनुरोध किया।
विधायक ने पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को ग्राम पंचायतों से मिले ज्ञापन से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि कोसली विधानसभा क्षेत्र के बच्चे विदेश में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर लाते हैं। यहां स्टेडियमों में कोच और पर्याप्त खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
वहीं, विधायक के निजी सचिव रोहित यादव ने बताया कि विधायक अनिल यादव 30 मई को सुबह 9 बजे स्थानीय बस स्टैंड, रोडवेज वर्कशाप और आरओबी का निरीक्षण करेंगे। नाहड़ रोड स्थित कार्यालय में सुबह दस से 12 बजे तक लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे।