फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विकास कार्यों को मंजूरी देने का किया अनुरोध

Fri, 30 May 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12चंडीगढ़ में मंत्री से मुलाकात करते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। विधायक अनिल यादव ने चंडीगढ़ में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और खेल मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मंजूरी देने का अनुरोध किया।
विधायक ने पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को ग्राम पंचायतों से मिले ज्ञापन से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि कोसली विधानसभा क्षेत्र के बच्चे विदेश में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर लाते हैं। यहां स्टेडियमों में कोच और पर्याप्त खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधायक के निजी सचिव रोहित यादव ने बताया कि विधायक अनिल यादव 30 मई को सुबह 9 बजे स्थानीय बस स्टैंड, रोडवेज वर्कशाप और आरओबी का निरीक्षण करेंगे। नाहड़ रोड स्थित कार्यालय में सुबह दस से 12 बजे तक लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें