फोटो: 08दिन के समय धूप निकलने के बाद का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। लगातार धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में क्षेत्र में ठंड से लोगों को राहत मिल रही है, क्योंकि लगातार पश्चिमी हवा के चलने से कोहरे की चादर धीरे-धीरे कम होने लगी है। संपूर्ण इलाके में सुबह से शाम तक तेज धूप भी निकल रही है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि अब रात को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन पूर्वी राजस्थान पर बनने से राज्य के दक्षिणी और कुछ पूर्वी हिस्सों में आंशिक असर देखने को मिलेगा।
ट्रेनों का लेट होना रोजाना जारी है। घंटों ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान हैं। साबरमती सुपरफास्ट एक घंटा की देरी से चली। जिम कॉर्बेट, रानीखेत, अला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटा हुई लेट। लेट रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घर से ऑनलाइन ट्रेनों का स्टेटस देखकर ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचें, ताकि परेशान ना हो।