फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जाटूसाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Fri, 24 Jan 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
झुग्गी झोपड़ियों में जाकर जांच करती पुलिस की टीम। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। जाटूसाना थाना पुलिस ने वीरवार को जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव बेरली कलां व जाटूसाना में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की। बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी लेकर उनके पहचान पत्र की जांच की गई।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक निरीक्षक सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। वीरवार को सर्च अभियान के दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें