फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 118 कोरोना नए संक्रमित मिले, कुल 991

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना का ग्राफ अब नीचे की ओर आने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 118 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे पहले शनिवार को जिले में 184 कोरोना संक्रमित मिले थे। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 991 है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय बने हुए हैं। विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। लेकिन कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है। संक्रमण दर जहां 4.05 प्रतिशत है। वहीं कोरोना से स्वस्थ्य होने वालों का आकड़ा 94.52 प्रतिशत व मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 118 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिले में जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 731 सैंपल लिए गए। वहीं 430 की रिपोर्ट लंबित है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अब तक 563558 सैंपल लिए जा चुके है। वहीं 22801 जिले में कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 21552 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जिला प्रशासन की ओर से टोल फ्री नंबर 1950 शुरू किया गया है। जिसकी मदद से 24 कोविड से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली जा सकती है। वहीं आमजन को स्वास्थ्य सेवा व कोरोना से बचाव की जानकारी के लिए स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 946677510, 01274-250764 व 01274-256086 पर भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

--------------------------------------------
रेवाड़ी में 40 और मीरपुर में 28 मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को रेवाड़ी में 40, बावल में 19, मीरपुर में 28, नाहड़ में 15, गुरावड़ा में 11 व खोल खंड में 5 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल सहित कोसली व बावल में कोरोना से निपटने के लिए ऑक्सीजन प्लांट जैसे जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
-------------------------------------------------------------
पिछले 6 दिनों में मिले मरीज
तारीख मिले केस
23 जनवरी 118
22 जनवरी 184
21 जनवरी 362
20 जनवरी 359
19 जनवरी 210
18 जनवरी 193
17 जनवरी 278
16 जनवरी 152
---------------------------------------------------------
कोट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 118 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना से स्वस्थ्य होने वालों की भी संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं विभाग की ओर से कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें