रेवाड़ी। जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई है। इसके देखते हुए सभी पाबंदियां भी खत्म कर दी गईं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में सिर्फ 11 पॉजिटिव केस मिले। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 92 पर पहुंच गई है। जिले में संक्रमण दर 4.12% और रिकवरी दर 98.56% है, जबकि मृत्यु दर 1.07% है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को जिले में 24 घंटे के अंदर सिर्फ 11 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 1132 सैंपल लिए गए। फिलहाल 887 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 92 हो गई है, जिसमें 8 संक्रमित नागरिक अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है, जबकि 84 संक्रमित घर में ही आइसोलेट किए गए हैं। इसमें तीसरी लहर में सिर्फ 3 संक्रमितों की मौत हुई है। शुक्रवार को जिले में 3707 वैक्सीन की डोज लगाई गई। अभी तक कुल 14 लाख 83 हजार 282 डोज लगाई जा चुकी है। साथ ही मृत्यु दर 1.07% है।