फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए योग एवं प्राणायाम का नियमित अभ्यास जरूरी : डॉ अमरजीत

विज्ञापन
कोसली सिथत राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रविवार को आयोजित शिविर में योगाभ्यास कराते योग प्रशिक्? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। स्थानीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रविवार को पांच दिवसीय मधुमेह प्रबंधन शिविर का आयुष अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्दति पर आधारित शिविर में नागरिकों के शुगर एवं भार की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। वहीं पतंजलि योग समिति एवं आरोग्य भारती संस्था के पदाधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयुष अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर के अनुसार नियमित रूप से योगासन करने चाहिए। नियमित रूप से योगासन करने से व्यक्ति तन और मन से स्वस्थ रहता है और अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। योग करने से व्यक्ति की आयु लंबी होती है। वर्तमान में योगासन हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक हो गया है। इसलिए हमें खुद तो योगासन करना ही चाहिए साथ-साथ दूसरे लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। डॉ. अमरजीत ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है।
इसलिए योग का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें। उन्होंने कहा कि भोजन के रूप में मौसमी सब्जियों का सेवन अति आवश्यक है। इस मधुमेह प्रबंधन शिविर में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक तथा योग चिकित्सा पद्घतियों की जानकारी से अवगत कराया गया। इस अवसर पर कैंप के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को हरी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के दयानंद आर्य, नवीन फार्मासिस्ट, योग प्रशिक्षक समता, नीलम, रविन्द्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें