फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राशनिंग समाप्त, आज से 16 दिन तक नियमित होगी पेयजल आपूर्ति, शहरवासियों को राशनिंग से मिलेगी राहत

Tue, 17 Nov 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दिल्ली रोड ​स्थित जेएलएन नहर पर बना पंप हाउस। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहरवासियों को मंगलवार से पेयजल की राशनिंग से राहत मिलेगी। जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) नहर में पानी पहुंचने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने कालाका और लिसाना वाटर वर्क्स के टैंकों को भरने का काम शुरू कर दिया है। अब 17 नवंबर से शहर में नियमित पेयजल सप्लाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले 16 दिनों से एक दिन छोड़कर शहरवासियों को पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी। सोनीपत के खूबड़ू हेड से 12 नवंबर को जेएलएन नहर में पानी छोड़ा गया था। इसके बाद नहरी पानी रेवाड़ी पहुंच गया है।
नहर में 23 अक्तूबर को पानी का बहाव बंद होने के कारण शहर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नहर में 24 दिन पानी बंद रहता है और 14 दिन पानी चलता है।
विज्ञापन

नहरबंदी के दौरान जलघरों में उपलब्ध पानी का भंडारण बनाए रखने के लिए विभाग को सप्लाई में कटौती करनी पड़ी थी। विभाग ने 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की थी।
इस व्यवस्था से वार्ड नंबर 1 से 23 तक के क्षेत्रों की करीब 70 प्रतिशत आबादी प्रभावित हुई थी। दिवाली पर 7 से 9 नवंबर तक लगातार तीन दिन पानी की सप्लाई की गई थी, लेकिन इसके बाद फिर से राशनिंग लागू कर दी गई थी।
शहर की पेयजल व्यवस्था कालाका और लिसाना वाटर वर्क्स पर निर्भर है। दोनों जलघरों में कुल आठ टैंक हैं। इनमें पांच कालाका और तीन लिसाना में हैं।
कालाका जलघर से वार्ड 1 से 23 तक, जबकि लिसाना जलघर से वार्ड 24 से 32 तक पानी की आपूर्ति होती है। विभाग की ओर से इन टैंकों में पर्याप्त पानी का भंडारण किया जा रहा है, ताकि सभी क्षेत्रों में नियमित सप्लाई सुनिश्चित हो सके।

वर्जन:
नहर में पानी उपलब्ध रहने तक लगातार 16 दिनों तक निर्धारित शेड्यूल के अनुसार शहरवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके बाद पानी की राशनिंग शुरू की जाएगी- हेमंत कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।

दिल्ली रोड स्थित जेएलएन नहर पर बना पंप हाउस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें