फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेसहारा गोवंशों की टैग स्कैनिंग से होगी निगरानी

Tue, 17 Nov 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बेसहारा गोवंश से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने नए सिरे से योजना तैयार की है। इस बार गोवंश पकड़ने के लिए दो अलग-अलग टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके तहत शहर को दो जोन में बांटकर अंदरूनी क्षेत्र और बाहरी क्षेत्र में अलग-अलग एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की योजना है कि दोनों क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाकर अधिक से अधिक बेसहारा गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में पहुंचाया जाए। नए टेंडर में निगरानी व्यवस्था भी पहले के मुकाबले सख्त रहेगी। एजेंसी की ओर से पकड़े गए प्रत्येक गोवंश का रिकॉर्ड टैग स्कैनिंग के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। सत्यापन के बाद ही संबंधित एजेंसी को भुगतान किया जाएगा।
पिछली बार गोवंश पकड़ने का टेंडर लेने वाली एजेंसी ने एक हजार से अधिक गोवंश पकड़कर गौशालाओं में छोड़ने का दावा किया था। हालांकि कमेटी की जांच में गौशालाओं में इसे कम गोवंश मिले।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई गोवंश को मृत दिखाए जाने का मामला भी सामने आया, लेकिन एजेंसी की ओर से उनके पोस्टमार्टम से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए जा सके। इसके बाद नगर परिषद ने एजेंसी के भुगतान पर रोक लगा दी।
नगर परिषद इस बार शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्रों को अलग-अलग जोन में बांटकर अभियान चलाएगी। पहले टेंडर के तहत मुख्य बाजारों, कॉलोनियों, सेक्टरों और शहर की प्रमुख सड़कों से गोवंश पकड़ने का काम कराया जाएगा।
वहीं दूसरे टेंडर के तहत बाहरी क्षेत्र में घूमने वाले बेसहारा गोवंश को पकड़ने की जिम्मेदारी एजेंसी को दी जाएगी। दो एजेंसियां होने से दोनों क्षेत्रों में एक साथ काम शुरू हो सकेगा। साथ ही प्रत्येक एजेंसी के कामकाज की निगरानी और जिम्मेदारी तय करना भी आसान होगा।
पिछली एजेंसी के दावों और जांच में मिले आंकड़ों के बीच अंतर सामने आने के बाद नगर परिषद ने इस बार भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है।
नई व्यवस्था के तहत एजेंसी जितने गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में छोड़ेगी, उनके टैग स्कैन किए जाएंगे। स्कैनिंग के माध्यम से गोवंश की पहचान और संख्या का रिकॉर्ड तैयार होगा। इस रिकॉर्ड का सत्यापन होने के बाद ही एजेंसी के बिलों का भुगतान किया जाएगा। इससे कागजों में अधिक गोवंश पकड़ने के दावों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
गोवंश पकड़ने के साथ ही नगर परिषद कुत्तों के बंध्याकरण और बंदरों को पकड़ने के लिए भी नए सिरे से टेंडर जारी करेगी। इन कार्यों के लिए पहले दिए गए टेंडरों में भी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं।
इसके बाद संबंधित एजेंसियों से काम वापस लेकर नई टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

एक साल में 15 से अधिक लोग हादसों का हुए शिकार:
शहर में बेसहारा गोवंश की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। मुख्य सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में गोवंश के झुंड के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले एक साल में गोवंश के कारण हुए हादसों में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से दो जोन में अभियान चलाने की योजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वर्जन
बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए अगले सप्ताह नए सिरे से टेंडर जारी किए जाएंगे। गोवंश का रिकॉर्ड सत्यापित होने के बाद ही एजेंसी को भुगतान जारी किया जाएगा। प्रदीप अहलाव. डीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें