फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ई-केवाईसी नहीं कराने पर सुविधाओं से वंचित होंगे राशन कार्डधारक

Fri, 05 Sep 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से बीपीएल व एएवाई राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। इसके लिए अभियान चलाने के बाद भी शत प्रतिशत लाभार्थियों की केवाईसी नहीं हो सकी है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर कार्डधारण सुविधाओं से वंचित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जुलाई में विभाग ने सख्ती दिखाई थी तो प्रक्रिया में तेजी आई थी लेकिन अब फिर से गति धीमी हो गई है।
जिले में बावल परिमंडल की स्थिति सबसे खराब है। यहां महज 56.97 प्रतिशत लाभार्थियों ने ही ई-केवाईसी पूरी करवाई है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ई-केवाईसी करवाना सभी राशन कार्ड धारकों के लिए अनिवार्य है।
निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी न करने वालों को वर्तमान और भविष्य की पीडीएस योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। कार्ड धारक चाहें तो नजदीकी राशन डिपो, सीएससी सेंटर या स्वयं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन



मोबाइल से ऐसे कर सकते हैं ई-केवाईसी



गूगल प्ले स्टोर से ई-केवाईसी मोबाइल एप्लीकेशन और आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करें। राज्य के रूप में हरियाणा का चयन करें और राशन कार्ड में दर्ज आधार नंबर डालें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे डालकर कैप्चा भरें और सबमिट करें। प्रक्रिया पूरी होते ही डेटा विभाग के पास भेज दिया जाएगा। इसके लिए अलग से डिपो धारक या सीएससी केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
-



कार्डधारकों की ई-केवाईसी की स्थिति
ब्लाॅक कुल लाभार्थीस्वीकृत ई-केवाईसी
बावल9320253095
धारूहेड़ा7948152411
जाटूसाना8632159025
कोसली7279847901
रेवाड़ी196681119598

वर्जन

राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें वर्तमान और भविष्य में पीडीएस से संबंधित सुविधाओं और योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।- जयकुमार, सहायक खाद्य आपूर्ति नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें