संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए एक बार फिर तिथि बढ़ाई गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी आईटीआई में 12 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे।
दाखिले के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों 10वीं और 12वीं की अंकतालिका व प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और आय प्रमाणपत्र की प्रति जमा करानी होंगी।
इसके साथ ही फीस भी भरनी होगी। दस्तावेजों की जांच और फीस भुगतान के बाद ही दाखिला मान्य किया जाएगा। जिले के अधिकांश आईटीआई संस्थानों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं।
निदेशालय की ओर से अब तक चार चरणों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, फिर भी कई संस्थानों में सीटें भर नहीं पाई हैं। खासतौर पर शहर स्थित महिला आईटीआई व बाल आईटीआई संस्थान में अधिकांश सीटें अब भी रिक्त हैं।
दाखिला प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी संस्थानों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां छात्र आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महिला आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड कुल सीटें खाली सीटें
कटाई एवं सिलाई 4032
कढ़ाई एवं सुई कार्य40 17
ड्रेस मेकिंग 4028
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 40-22
कॉस्मेटोलॉजी 48 46
इलेक्ट्रिशियन 2010
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक24 23
-
बाल आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड कुल सीटें खाली सीटें
कंप्यूटर ऑपरेटर 48 16
इलेक्ट्रिशियन डुअल एच 20 1 1
इलेक्ट्रीशियन 405
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक245
फिटर402
हाउस कीपर2424
मशीनिस्ट207
प्लंबर 4835
टर्नर 208
वेल्डर डुअल एच4024
वायरमैन 202
मैकेनिक (मोटर वाहन) 242
मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन2410
पैलिटर जनरल डुअल एच 2018
शीट मेटल वर्कर डुअल एच 2020
स्टेनोग्राफर सहायक (हिंदी) 2416
स्टेनोग्राफर एससीवीटी (हिंदी) 2423
तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम4842
टूल और डाई मेकर डुअल एच2423
रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग तकनीशियन 489
शीट मेटल वर्कर डुअल एच एनसीवीटी 2019
-
वर्जन
आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला आईटीआई संस्थान, रेवाड़ी।