फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राव तुलाराम पार्क में दिव्यांगों के लिए होंगी विशेष सुविधाएं

Tue, 19 May 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राव तुलाराम पार्क। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद ने राव तुला राम पार्क में विशेष क्षमता वाले व्यक्तियों (दिव्यांगों) के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की योजना बनाई है। इस पर 30.32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई है।
विज्ञापन

नगर परिषद का उद्देश्य पार्क में दिव्यांगों के सुविधाएं देना है ताकि वे सुरक्षित, सहज और सुविधाजनक वातावरण में समय व्यतीत कर सकें। आम पार्कों की तुलना में इस पार्क में विशेष प्रकार की सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा।
इनमें व्हीलचेयर के लिए अनुकूल रास्ते, रैंप, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, सुरक्षित चलने के ट्रैक तथा अन्य उपयोगी संरचनाएं शामिल की जा सकती हैं।

आज के समय में शहरों में सार्वजनिक स्थानों को सभी वर्गों के लिए अनुकूल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। विशेष क्षमता वाले लोगों के लिए सार्वजनिक सुविधाओं की उपलब्धता समाज में समानता और समावेशन को बढ़ावा देती है। ऐसे पार्क न केवल मनोरंजन के साधन बनते हैं, बल्कि लोगों के सामाजिक और मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


सुविधाजनक सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकेगा
आदर्श नगर निवासी दिव्यांग अजय कुमार ने बताया कि कार्य पूरा होते है तो विशेष क्षमता वाले व्यक्तियों को शहर में एक बेहतर और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। राकेश कुमार ने बताया कि कार्य पूरा होने से रेवाड़ी में समावेशी विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्जन
नगर परिषद की ओर से पार्कों की दशा सुधारी जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।-अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें