हवन-यज्ञ करके राव रामनारायण जयंती मनाते गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। कोसली को तहसील का दर्जा दिलाने वाले पूर्व मंत्री राव रामनारायण की जयंती बुधवार को डीएवी महिला महाविद्यालय में मनाई गई। इस दौरान हवन किया गया और राव रामनारायण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक और शैक्षिक योगदान को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि राव रामनारायण ने अपनी निजी जमीन दान देकर इस कन्या महाविद्यालय की स्थापना करवाई। आज यहां हजारों बेटियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इसे उनके दूरदर्शी सोच और समाज सेवा का जीवंत उदाहरण बताया गया।
श्रद्धांजलि सभा के बाद छात्राओं, शिक्षिकाओं और ग्रामीणों के बीच फल वितरण किया गया। साथ ही सरकार से मांग की है कि उपमंडल नागरिक अस्पताल कोसली का नाम उनके नाम पर राव रामनारायण उपमंडल नागरिक अस्पताल रखा जाए।
राजीव यादव ने कहा कि राव रामनारायण ने 1978 में तहसील और 1989 में कोसली को सब-डिवीजन का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस मौके पर रामफल यादव, अनिल यादव पंच, शीला यादव, दयानंद आर्य, राज सिंह आर्य, राम सिंह, अभय सिंह उपस्थित रहे।