फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नगर परिषद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राव इंद्रजीत सिंह

Tue, 26 May 2026 04:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 1 जून को नगर परिषद परिसर में होगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली आदि शामिल होंगी। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल सहित सभी 32 वार्डों के पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। 21 मई को चेयरपर्सन व पार्षदों के नामों की अधिकारिक अधिसूचना जारी हुई थी।
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव 10 मई को संपन्न हुए थे जबकि मतगणना 13 मई को हुई थी। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल ने कांग्रेस उम्मीदवार निहारिका चौधरी को 21,500 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। इस जीत को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।
32 वार्डों के चुनाव परिणामों में भाजपा को 12 सीटें मिलीं जबकि एक सीट कांग्रेस और शेष सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। हालांकि चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरणों में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। कई निर्दलीय पार्षद भाजपा के समर्थन में आ चुके हैं और कुछ अन्य के भी जल्द पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इससे नगर परिषद में भाजपा का प्रभाव और मजबूत होता दिख रहा है।

लंबित परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी
शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही नई टीम का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। चेयरपर्सन और पार्षदों के सामने शहर में विकास कार्यों को गति देने, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और लंबित परियोजनाओं को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नई परिषद के गठन के बाद शहर में सड़क, सफाई, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। लंबे समय से अटके विकास कार्यों को नई गति मिलने की संभावना है।
-
धारूहेड़ा में शपथ ग्रहण 16 जून के बाद प्रस्तावित
धारूहेड़ा नगर पालिका के शपथ ग्रहण को लेकर भी तैयारी चल रही है। वहां चेयरमैन अजय जांगड़ा और पार्षदों का शपथ ग्रहण 16 जून के बाद प्रस्तावित है। इसका कारण यह है कि वर्तमान प्रधान का कार्यकाल 16 जून तक जारी रहेगा और अभी तक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी नहीं हुआ है। कुल मिलाकर रेवाड़ी और आसपास के निकायों में नई सरकारों के गठन के साथ ही विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि नई टीम अपने वादों और उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
विज्ञापन





इन प्रोजेक्ट से है आस

नई सरकार से 70 करोड़ से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (15 एमएलडी), 60 करोड़ से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, 30 करोड़ से नगर परिषद कार्यालय भवन, 5 करोड़ से ई-लाइब्रेरी, 5 करोड़ से 10 किमी स्मार्ट रोड निर्माण की आस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें