फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बस स्टैंड पर वाटर कूलर का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी राहत

Tue, 26 May 2026 04:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बस स्टैंड पर वाटर कूलर का फीता काटकर शुभारंभ करते महाप्रबंधक निरंजन कुमार। स्रोत: परिचालक
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच बस स्टैंड पर परिचालक प्रवीन ने पिता जगदीश प्रसाद की पुण्य स्मृति में वाटर कूलर लगवाया। इससे यात्रियों को अब ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

वाटर कूलर का शुभारंभ महाप्रबंधक निरंजन कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में यात्रियों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने परिचालक प्रवीन की पहल की सराहना की। कहा कि समाज के लोगों को भी जनहित के ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।
परिचालक प्रवीन ने बताया कि उन्होंने पिता की स्मृति को जीवित रखने और लोगों की सेवा के उद्देश्य से यह वाटर कूलर लगवाया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और इससे उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें