फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हमले में स्टेशन मास्टर रामरतन की मौत से रेलवेकर्मियों में रोष

Mon, 11 May 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर रोष व्यक्त करते रेलवे कर्मचारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिवानी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के समय स्टेशन मास्टर रामरतन यादव की प्राणघातक हमले में मौत की घटना से रेलवे कर्मचारियों में रोष है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे इंप्लाइज यूनियन ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर शोक सभा कर दुख व्यक्त किया और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

शोक सभा के दौरान यूनियन के सहायक मंडल मंत्री बीकानेर देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 8 से 10 हमलावरों ने सिवानी स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर रामरतन यादव पर अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां लंबे समय तक उपचार चलने के बाद एक निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
देवेंद्र यादव ने कहा कि रामरतन यादव एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे। ड्यूटी के दौरान उन पर हुआ यह हमला न केवल निंदनीय है, बल्कि रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे रेल परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और रेल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक रेल कर्मचारी सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक रेल व्यवस्था भी सुरक्षित नहीं रह सकती।
सभा में मौजूद कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर रेलवे विभाग के विभिन्न वर्गों के कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें