गांव में पहुंचने पर रचना का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव बास रत्नथल में गांव की बेटी रचना परमार के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रचना ने अंडर-17 जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप (43 किग्रा वर्ग, ग्रीस) में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा और भारत का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर गांववासियों ने मिलकर फूल मालाओं से स्वागत किया। गांव के बुजुर्गों, युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी मंच पर पहुंचकर रचना परमार की सफलता पर गर्व जताया। बास गांव की विनोद बाला, पूजा तंवर ने विशेष रूप से रचना का सम्मान किया। कार्यक्रम में सरपंच पहलवान जयभगवान, महेश, सरपंच सरदार सिंह, होशियार सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।