फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिसंबर को रवाना होगी पुरी-गंगासागर यात्रा ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे के इंडियन रेलवे कैटरिग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा पुरी-गंगासागर की यात्रा कराई जाएगी। दस दिवसीय यात्रा का शुभारंभ आगामी 21 दिसंबर से होगा। दस दिन की इस यात्रा के दौरान यात्रियों को वैद्यनाथ, पुरी-गंगासागर, कोणार्क और गया की यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन

यह यात्रा स्पेशल ट्रेन 21 दिसंबर को फिरोजपुर स्टेशन से सुबह रवाना होकर वाया चंडीगढ़, दिल्ली, रेवाड़ी, अलवर, लखनऊ होते हुए 23 दिसंबर की सुबह वैद्यनाथ धाम पहुंचेगी, जहां वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे तथा रात में ट्रेन कोलकाता के लिए रवाना होगी। 24 दिसंबर की सुबह ट्रेन शालीमार पहुंचेगी, जहां से गंगासागर के लिए जाएंगे और रात्रि विश्राम गंगासागर में ही रहेगा। 25 दिसंबर की सुबह गंगासागर से वापस कोलकाता के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि में ट्रेन पुरी के लिए रवाना होगी। 26 दिसंबर को सुबह ट्रेन पुरी पहुंचेगी जहां यात्री भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे तथा रात्रि विश्राम पुरी में रहेगा। 27 दिसंबर की सुबह कोणार्क सूर्य मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे तथा शाम को ट्रेन गया के लिए रवाना होगी। 28 दिसंबर की सुबह ट्रेन गया पहुंचेगी, जहां स्थानीय मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे और रात्रि में वापस जयपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 30 दिसंबर को जयपुर पहुंचेगी।
आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक (पर्यटन) योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि सफर के दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा तथा कोच को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। यात्रा के दौरान समस्त स्टाफ एवं पर्यटकों के लिए मास्क अनिवार्य है। यात्रियों को अपना निजी इस्तेमाल का सामान एवं दवाई आदि साथ ले जाना होगा। नाश्ता, भोजन, गंतव्य स्टेशन पर धर्मशाला में रहने व स्टेशन से धर्मशाला तक पहुंचने की बस द्वारा व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की गई है। इस ट्रेन का किराया 9450 रुपये प्रति व्यक्ति होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें