फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेगी पंजाबी बिरादरी और पंचनद सेवा समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अब किसी मरीज को अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस का घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं शहर की तीन श्मशान घाटों पर रखी सैकड़ों लोगों की अस्थियों को भी मोक्ष मिल सकेगा। ये अस्थियां उन लोगों की हैं जो कोरोना से जिंदगी हार गए थे। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नगर परिषद के कर्मचारियों ने ही कोरोना से मौत होने वाले शख्स का अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन

बता दें कि परिजन अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट पर पहुंचे ही नहीं। अगर कोई इक्का-दुक्का पहुंचा भी तो अपनों का दूर से घर लौट गए। उसके बाद कभी भी नहीं लौटे। हिंदू धर्म में मान्यता है कि मौत के बाद अस्थियों को मोक्ष के लिए गंगा में प्रवाहित किया जाता है। लेकिन पहले तो लॉकडाउन ऊपर से कोरोना जैसी महामारी इसमें अधिकांश परिजन अपनों की अस्थियां ही नहीं लेने आए। कुछ अस्थियों को चुगने के बाद श्मशान घाट में ही रखकर चले गए। उसके बाद काफी समय बीतने के बावजूद नहीं लौटे। हिंदू धर्म की मान्यता को देखकर पंजाबी बिरादरी व पंचनद सेवा समिति के जिला अध्यक्ष केशव चौधरी ने यह बीड़ा उठाया है कि श्मशान घाट की सभी अस्थियों को एकत्रित कर उन्हें गंगा में विसर्जित किया जाए। इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक एंबुलेंस भी खरीदी, जो रोगियों को अस्पताल तो पहुंचाएगी। साथ में कोरोना से दम तोड़ने वाले लोगों की अस्थियों को भी गंगा में प्रवाहित करेगी। रविवार को इस एंबुलेंस का पटौदी आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने फीता काटकर शुभारंभ किया। हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव ने एम्बुलेंस के लिए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भेंटकर अपना सहयोग करते हुए पंजाबी बिरादरी के इस कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर हरकों बैंक चेयरमैन अरविंद यादव के साथ पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेम नाथ गेरा, नगर परिषद के पूर्व प्रधान हरीश अरोड़ा, अनिल अरनेजा, ओमप्रकाश राजपाल, हनी सरपंच, दिनेश कपूर, अनिल छाबड़ा, सुरेंद्र गांधी, नंदलाल ढींगरा, देवकीनंदन, किशोर नंदवानी, विजय ढींगरा, दिलीप शास्त्री ,हेमंत लूथरा, इंद्रजीत लूथरा, धीरज लूथरा, मुकेश खनेजा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें