फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 को

Sat, 14 Nov 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 30 नवंबर निर्धारित की है। पहले इसके प्रकाशन की तिथि अलग निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी दी है। इसके तहत दावे और आपत्तियों से संबंधित नोटिस जारी करने तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया के लिए अब 20 नवंबर तक का समय दिया गया है।
उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा। समय सीमा बढ़ने से दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नई समय-सारणी के अनुसार हरियाणा के साथ रेवाड़ी जिले में भी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें