फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के बारे में दी जानकारी

Fri, 26 Jun 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कोसली। नाहड़ स्थित शहीद जीतराम राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरित ग्रीष्मकालीन कैंप का समापन एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने की। एसएमसी प्रधान पिंकी यादव मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

रसायन प्रवक्ता ज्योति यादव और गणित प्रवक्ता प्रमोद यादव ने भी बच्चों को प्लास्टिक के स्थान पर स्टील की बोतल और कपड़े या जूट के थैले के उपयोग के लिए प्रेरित किया। प्रभारी कृष्ण भारद्वाज ने सात दिनों की गतिविधियों और भारत सरकार से प्राप्त सहभागिता प्रमाण पत्र की जानकारी दी।
समापन अवसर पर प्राचार्य जितेंद्र सिंह ने कैंप के सफल आयोजन के लिए स्टाफ और विद्यार्थियों की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रजिस्टर और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, ईश्वर भारद्वाज, सुमन लता, पवन कुमार, सोमवीर, कुलदीप सिंह, स्वीटी, प्रेम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें