फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शकारियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
बैठक में उपस्थित संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से गंगायचा टोल पर किसानों का आंदोलन जारी है। टोल प्लाजा पर गंगायचा जाट निवासी चौधरी महावीर सिंह अध्यक्षता में आंदोलन की समस्त गतिविधियों का संचालन किया गया। टोल प्लाजा पर किसानों की बैठक में हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने किसानों का समर्थन किया। उन्होंने किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक मे सयुंक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी द्वारा गंगायचा टोल प्लाजा पर 19 नवंबर से आयोजित वालीबॉल टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए विभिन्न तकनीकि एवं आयोजन कमेटियों का गठन करके सभी को अलग -अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई। आज की इस बैठक में टोल प्लाजा संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष टाइगर जोगिंदर सिंह, भाकियू चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह, कुलदीप सिंह, भूपेंदर सिंह, अभय सिंह, पृथ्वी सिंह, सतपाल चौधरी, रामौतार यादव, मनोज कुमार, रामकुमार, विजय सिंह, बलराम यादव, राकेश, रोहतास, अभय सिंह, जीतराम, राजेश सहित अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें