कोसली में बैठक को लेकर जानकारी देते पदाधिकारी। स्रोत : प्रवक्ता
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बेरली पेट्रोल पंप स्थित हलका कार्यालय में हुई। अध्यक्षता पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने की। मुख्य वक्ता हलका प्रभारी रघुबीर भारद्वाज थे। बैठक में 22 नवंबर को रेवाड़ी में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रभारी रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाकर प्रदर्शन कर रोष प्रकट कर रही है, जिसके चलते इस अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ओर दीपेंद्र हुड्डा भाग लेंगे।