रेवाड़ी। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन (एआईडीवाईओ) समेत अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क में एकत्रित होकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। साथ ही सोनम वांगचुक को आंदोलन स्थल से उठाने पर रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोनम वांगचुक आंदोलन स्थल से हटाकर मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है। कहा कि देश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, खाली पड़े पदों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को जिस तरीके से हिरासत में लिया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को आंदोलन कर रहे छात्रों और युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं की मांगों को लेकर सरकार के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है और वह अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकारी कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन को और मजबूत करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर अजय सिंह, पवन कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, बाबू कैलाश चंद, राजकुमार जलवा, शेर सिंह, आकाश, भगत सिंह, अनिल कुमार, अंशू यादव, संदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।