संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भारत रक्षा मंच के बैनर तले वीरवार को प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंच की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता गुड़ियानी ने की।
प्रदेश अध्यक्ष सुनीता गुड़ियानी ने कहा कि बांग्लादेश में यूनुस शासन के दौरान हिंदुओं की स्थिति को देखकर भारत का हर सनातनी आक्रोशित है। वहां झूठे आरोप लगाकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और दीपू की निर्मम हत्या केवल इसलिए की गई क्योंकि वह हिंदू था। उन्होंने कहा कि भारत ने संघर्ष कर बांग्लादेश की स्थापना की थी, लेकिन आज वहां पाकिस्तान जैसी सोच दिखाई दे रही है।
उन्होंने सभी से एकजुट होने का आह्वान करते हुए भारत सरकार से यूनुस सरकार और बांग्लादेश के बहिष्कार की मांग की। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में यूनुस सरकार और उसकी कथित गैरकानूनी गतिविधियों की निंदा की।
कैप्टन राजेंद्र सिंह ने लोगों से जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पार्षद एडवोकेट जीवन हितेषी, राममेहर यादव, रमेश मीणा, प्रताप सैनी, रतन सिंह, विजय कुमारी लुखी, सूबेदार रामवतार, लखजीत चौहान, ओमल सिंह तंवर, राज विजय तंवर, जय प्रकाश यादव, कमलेश, पुनीत सहित बड़ी संख्या में कॉलेज छात्र भी मौजूद रहे।