रेवाड़ी। जिला बागवानी अधिकारी मंदीप यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 4 व 5 फरवरी को बागवानी विभाग द्वारा सब्जी उत्कृष्टता केंद्र धरांडा करनाल में 10वें सब्जी एक्सपो का आयोजन किया गया।
इसमें हरियाणा के सभी जिलों के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया, जिला रेवाड़ी से प्रगतिशील किसान संदीप कुमार निमोठ ब्लॉक डहीना व प्रगतिशील किसान सत्यपाल पुत्र हरपाल गांव कोलाना, ब्लॉक खोल द्वारा उक्त एक्सपो में भाग लिया गया व स्टॉल के माध्यम से सब्जियों, फूलां व फलां की प्रदर्शनी लगायी गई तथा संबंधित किसानों की स्टॉल का निरीक्षण बागवानी विभाग के उच्च अधिकारियों व कृषि व किसान कल्याण विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा किया गया।