रेवाड़ी। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को जानकारी देते वक्ता। स्त्रोत : स्कूल
बावल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय खंड स्तरीय समावेशी शिक्षा पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला में खंड बावल के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के सामान्य शिक्षक एसएलसी सदस्य एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया।
कार्यशाला में ट्रेनर मास्टर महेश कुमार ने समावेशी शिक्षा के विषय में राकेश कुमार ने टेलर ने स्थिति प्रशांत अप के बारे में कुलदीप शर्मा ने दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुकेश कुमार ने एक्ट आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला ने सभी को समावेशी शिक्षा की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समान अवसर एवं वातावरण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। अभिभावकों को भी अपने बच्चों के प्रति सकारात्मक व्यवहार करते हुए उनकी दिव्यंगता की बजाय उनकी योग्यता पर ध्यान देने के बारे में प्रेषित किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य और अनेक लोग मौजूद रहे।