फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रो. केपीएस महलवार बने सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
03 एमडीयू के फैकल्टी हाउस में एमडीयू सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की बैठक में उप​स्थित संघ के नवनिर्
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के फैकल्टी हाउस में सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रो. केपीएस महलवार अध्यक्ष व प्रो. अमर वर्मा महासचिव चुने गए।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के लिए प्रो. जगदीश नांदल, प्रो. अंजू खन्ना, प्रो. देसराज, प्रो. तिलक राज, प्रो. हरीश कुमार एवं प्रो. संजू नंदा को कार्यकारी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। इसमें संघ के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर विचार किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. महलवार ने कहा कि हम सेवानिवृत्त शिक्षकों के कल्याण व हितों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा संघ सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपने अनुभव, विशेषज्ञता और विचारों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करने व साझा लक्ष्यों की दिशा में मिलकर काम करेगा।
विज्ञापन

महासचिव प्रो. अमर वर्मा ने कहा की इस संघ का उद्देश्य सेवानिवृत्त शिक्षकों को एक मंच प्रदान करना है। प्रो. रविंद्र विनायक ने कहा कि पूर्व शिक्षकों के एक साथ एक मंच पर आने से परस्पर संवाद बढ़ेगा व सेवानिवृत्ति के बाद आने वाली कई तरह की चुनौतियों व समस्याओं को हम आसानी से सुलझा सकेंगे।
प्रो. मधु नगला ने कहा कि लंबे अरसे के बाद सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों से मिलना बहुत सुखद है। इस मंच के माध्यम से हम अपनी जायज दिक्कतों को प्रशासन के सामने मुखर ढंग से रख सकेंगे।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश व अन्य स्थानों से भी 40 सेवानिवृत्त शिक्षकों ने इस अहम बैठक में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रो. हरीश कुमार, प्रो. शशि मेहरा, प्रो अवस्थी, प्रो. अरोड़ा, प्रो अश्वनी शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें