फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महम में मनाया सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर को रोहतक आने का दिया निमंत्रण

विज्ञापन
47 महम में सभा को संबोधित करते सांसद रामचंद्र जांगड़ा। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
महम। काठमंडी स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। सांसद ने कार्यकर्ताओं को 17 सितंबर को रोहतक की नई अनाज मंडी में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विश्वकर्मा महाकुंभ के लिए निमंत्रण एवं दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि उसी दिन 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। यह सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए भाजपा नेत्री प्रतिभा सुमन, शमशेर खरक और युवा नेता नवीन ढुल विशेष रूप से मौजूद रहे।
भाजपा नेता महंत सतीश दास, अजित अहलावत ने भी बैठक को संबोधित किया। नवनियुक्त एमीनेंट पर्सन राजेश शर्मा, जोगिंदर गिरोत्रा, जसू नाई का सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने सम्मान किया जिस पर नवनियुक्त सदस्यों ने सांसद जांगड़ा और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इस मौके जिला उपाध्यक्ष संदीप जांगड़ा, सत्यप्रकाश बिसला, रेखा रोहिला जिला सचिव, महम मंडल अध्यक्ष अमित जांगड़ा, मनोज, राजबीर आर्य, नपा उपप्रधान बसंत गिरधर, विकास पार्षद, अशोक कौशिक, अशोक गुप्ता, रामनिवास रोहिला, मीना वाल्मीकि पार्षद, सतपाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें