शनिवार को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में करनाल के थाना सदर बाजार गोशाला रोड निवासी प्रिया के परिजन करनाल से पहुंचे। प्रिया के परिवार वालों ने योगेश के साथ उसके रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। साथ ही यह भी बताया कि किन कारणों की वजह से योगेश और प्रिया के बीच में हमेशा लड़ाई हुआ करती थी।
फेसबुक पर हुई थी दोनों की दोस्ती
पलवल निवासी योगेश को प्रिया के बच्चे पसंद नहीं थे। वह नहीं चाहता था कि उसके बच्चे भी उसके साथ रहें। इस बात को लेकर दोनों में हमेशा अनबन रहती थी। प्रिया अपने तीनों बच्चों को साथ रखना चाहती थी। दोनों की 3 साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पिछले वर्ष ही दोनों धारूहेड़ा में रहने के लिए आए थे। प्रिया ने अपने पति को 3 साल पहले तलाक दे दिया था। योगेश की पत्नी से तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है।