फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दीपसज्जा के जूनियर वर्ग में प्रिया, कमलेश व धारवी अव्वल

Wed, 30 Oct 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सीहा के सरकारी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थी साथ में स्कूल स्टॉफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
डहीना। धनतेरस के मौके पर सीहा के सरकारी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दीप सज्जा, रंगोली, ग्रीटिंग कार्ड तथा कक्षा सज्जा प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यक्षता प्राचार्य साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की।
विज्ञापन

दीपसज्जा के जूनियर वर्ग में प्रिया, कमलेश व धारवी ने बाजी मारी। वहीं वरिष्ठ वर्ग में कोमल, मुस्कान तथा शीतल सर्वश्रेष्ठ रहीं। ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रिया, देव और भारती और सीनियर वर्ग में अंशु यादव, सीमा व मनीषा विजेता रहे। रंगोली के जूनियर वर्ग में में छठी कक्षा ने प्रथम आठवीं कक्षा नृत्य तथा सातवीं कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में 11वीं कला व नवीं कक्षाओं का दबदबा रहा। कक्षा में छठी, सातवीं तथा आठवीं सर्वश्रेष्ठ रहीं तथा अन्य कक्षाओं का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। इस अवसर पर सभी स्टॉफ सदस्यों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई तथा स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने दीपोत्सव के कुशल संयोजन के लिए सभी प्रतिनिधियों तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें