संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने शहर और गांवों में स्थित मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ की। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाया।
शहर के साथ खोल गांव की मस्जिद व गुडियानी की ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। रेवाड़ी शहर की बड़ी मस्जिद धक्का बस्ती पीर बाबा वाली में सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा की गई।
मस्जिद के इमाम मोहम्मद इस्माइल ने ईद की नमाज पढ़ाई और अमन चैन की दुआ की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान देश में अमन चैन व समाज में भाईचारे व एक-दूसरे के धर्मों का सम्मान करने का संदेश दिया। इस मौके पर मुस्लिम सभा के प्रधान मुबीन खान, मस्जिद खंजाची पप्पू खान, हाजी सलामुदीन, डॉ. इस्माइल, एडवोकेट सलीम खान, मास्टर नूर मोहम्मद, हाफीज सुबहान, वकील खान, मलखान, दिन मौहम्मद, पम्मी, परवेज, अर्श, सलामत, प्रशांत खान, दीपक खान, सुल्तान खान, फराज खान मौजूद रहे।