फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आपराधिक मामलों में 418 आरोपियों पर कसा शिकंजा

Sat, 07 Jun 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले की पुलिस ने मई में अभियान चलाकर विभिन्न आपराधिक मामलों में 418 आरोपियों पर शिकंजा कसा। अवैध हथियारों के साथ 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 7 कट्टा, 7 देसी पिस्टल व 11 कारतूस बरामद किए गए।
ड्रग्स की तस्करी करने वाले 21 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 12 मामले दर्ज किये गए। इन आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 60 ग्राम 191 मिलीग्राम गांजा, 1 ग्राम एमडीएमए एवं 11 ग्राम स्मैक बरामद की है।
विज्ञापन

शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने थानों में 36 मामले दर्ज किए र इन आरोपियों के कब्जे से 708 बोतल देशी शराब, 122 बोतल अंग्रेजी शराब व 192 बोतल बियर बरामद की गई है।
जुआ एवं सट्टा खाईवाली के 13 मामले में 23 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 64,190 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने 40 लाख 12 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत की चोरी की 19 बाइक, 4 स्कूटी, 1 ऑटो, 2 कार व 1 ट्रक को बरामद किया। 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गृहभेदन एवं चोरी के मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 25 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत के चोरी के सामान को बरामद किया गया है। लापता हुए 64 लोगों को तलाश कर उनके परिवार से मिलाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 नंबर पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें