फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जुलाई के प्रथम सप्ताह में बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। जुलाई के प्रथम सप्ताह में मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कमजोर प्री-मानसून गतिविधियों के कारण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। हालांकि, आगामी दिनों में मानसून के आगमन के साथ अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार मानसून का आगमन सामान्य से कुछ देर से हो रहा है। 2 से 4 जुलाई के बीच क्षेत्र में मानसून पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में अच्छी और लगातार बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। रविवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें