फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 5 दिन बाद प्रदूषण के बादल छंटे, एक्यूआई 278 पर आया

Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। 5 दिन बाद जिले को प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिली है। जहां रोजाना प्रदूषण का स्तर 300 को पार कर रहा था तो वहीं अब एक्यूआई में सुधार हुआ है। शनिवार को एक्यूआई 278 दर्ज किया गया है। जिससे आने वाले दिनों में भी प्रदूषण के स्तर में कमी रहने की संभावना है। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक एक्यूआई 300 के पार रहा, जिससे प्रदूषण अधिक फैलने की वजह से लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर कम होगा या नहीं। इसे लेकर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब में पराली जलाने की वजह से प्रदूषण बढ़ता है। अब पराली जलाना बंद कर दी गई है जिस वजह से पूरे हरियाणा में सुधार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव हो रहा है। जिसकी वजह से कमजोर प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से केवल हवाओं में बदलाव होते हैं। जब पश्चिमी विक्षोभ आते हैं तब हवाओं की दिशा पश्चिमी होने से तापमान में बढ़ोतरी और जब आगे निकल जाते हैं तब हवाओं की दिशा उत्तरी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आने वाले एक सप्ताह के दौरान एनसीआर मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उतार चढाव और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बीच बीच में आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण की स्थिति

शनिवार 278
शुक्रवार 320
वीरवार 340
बुधवार 344
मंगलवार 379
सोमवार 343
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें