फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहपरण कर फिरौती लेने के आरोपियों का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली निवासी युवक का अपहरण कर महज 14 हजार रुपये फिरौती की रकम देने के बाद रिहा करने के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पीड़ितों द्वारा फिरौती देने के बाद भी पुलिस आरोपी को काबू नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

बता दें कि 3 जनवरी की शाम को कोसली में सैनिक कालोनी निवासी करीब 19 वर्षीय युवक घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान कार सवार तीन युवकों ने उसको अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक के घर फोन कर 14 हजार रुपये की फिरौती की मांग की। फिरौती नहीं देने पर युवक को गोली मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों द्वारा बताए गए एक अन्य युवक को कोसली बस स्टैंड पर फिरौती की रकम पहुंचा दी। रकम मिलने के कुछ समय बाद आरोपियों ने युवक को रिहा कर दिया।
रकम लेने आए युवक को पहचाना
बताया गया है कि फिरौती की रकम लेने आए युवक को पीड़ित परिवार द्वारा पहचान लिया गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक कोसली निवासी है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

महज 14 हजार रुपये के लिए क्यों किया युवक का अपहरण
इस पूरे घटनाक्रम में चौकाने वाली बात यह है कि महज 14 हजार रुपये के लिए घर के बाहर टहल रहे युवक का अपहरण क्यों किया गया। यही कारण है कि पुलिस इसे लेन-देन से जोड़कर भी देख रही है, लेकिन जब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगेगा। मामले की सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी।
पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। उसके बाद ही मामले का पटाक्षेप होगा।
विज्ञापन

-शिवचरण, एसएचओ कोसली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें