फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन शपथग्रहण ने रोकीं शहर की सुविधाएं, बारिश से बदहाल हुईं सड़कें

विज्ञापन
बारिश के बाद सेक्टर-3 में सड़क के बीच बने गड्ढे। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिसंबर की 27 तारीख को नगर परिषद हाउस गठन के लिए मतदान के बाद 30 को आए चुनाव परिणामों से शहर के विकास को गति मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन चेयरपर्सन के शपथ ग्रहण में देरी से सुविधाएं भी अटक गई हैं। करीब चार दिनों की लगातार बारिश के बाद शहर की अधिकतर सड़के बदहाल हो चुकी हैं, इनमें सेक्टर-1, मॉडल टाऊन व सेक्टर-3 जैसी पॉश क्षेत्र ही नहीं शहर की अधिकतर बाहरी कॉलोनी भी हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से शपथ ग्रहण के बाद समाधान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

वहीं पहले जहां 10 जनवरी को शपथ ग्रहण कराने के लिए कहा जा रहा था अब, मलमास के चलते इसको 14 जनवरी के बाद बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अधिकारियों के बहाने व शपथग्रहण में देरी शहरवासियों के लिए परेशानी बन गई है। जब पॉश कालोनियों का ऐसा हाल है तो बाहरी कॉलोनी में किस तरह सुनवाई हो रही होगी बड़ा सवाल है। रविवार से लेकर बुधवार तक हुई बारिश में शहर में जलभराव व सड़कें टूटने से हालात खराब हो गए हैं।
-समाधान नहीं होता देख लोगों ने सड़क पर डलवाया मलबा
शहर के सेक्टर-1 की सड़कों पर जलभराव की स्थिति ज्यादा खराब है। डीसी ऑफिस की ओर के गेट में प्रवेश करते शॉपिंग कांप्लेक्स में अभी भी जलभराव है। वहीं सर्कुलर रोड से सेक्टर-1 में प्रवेश करने वाली रोड पर जलभराव का समाधान नहीं होता देख सेक्टरवासियों ने सड़क पर मलबा डलवाना पड़ा है।
विज्ञापन

- बावल रोड व मॉडल टाउन में भी हालात खराब
बावल चौक से जिला सचिवालय को जोड़ने वाली बावल रोड के हालात बदतर हैं। यह पहली बार नहीं की इस सड़क की हालात खस्ता है। बारिश के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए है। इसके अलावा शिशुशाला स्कूल के सामने मॉडल टाउन में की सड़क की स्थिति दयनीय है। बारिश के चलते यहां से निकलना तक मुश्किल हो गया है। जबकि यहां पर दो अस्पताल भी मौजूद हैं। इसके अलावा सेक्टर-3 में भी बारिश के बाद सड़कों में गड्ढे बन गए हैं। महाराणा प्रताप चौक से भाड़ावास रोड तक व ब्रास मार्किट की स्थिति भी खराब है।
चेयरपर्सन व नगर पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद प्रस्ताव पास कर सभी सड़कों को सही कराया जाएगा। शपथ ग्रहण कब होगा इसका निर्धारण अभी तक नहीं हो पाया है।
-अभय सिंह यादव, ईओ, नगर रेवाड़ी।
कुछ लोगों का मानना है कि मलमास चल रहा है, ऐसे में इसके खत्म होने के बाद ही शपथ ग्रहण समारोह होना चाहिए। 14 जनवरी को मलमास खत्म होने के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह बात सही है कि सड़कें टूटी हुई हैं, हाउस गठन होने के तुरंत बाद इनका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें